फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी के खरीद केंद्रों पर नहीं हुई धान की तौल, किसान परेशान

Fri, 12 Dec 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जीतेश गांव हरसेली
विज्ञापन
बीसलपुर। खरीद केंद्रों पर लगे धान का उठान न होने से मंडी परिसर के क्रय केंद्रों पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी धान की तौल बंद रही। इससे मंडी में धान तुलवाने के लिए डेरा डाले किसान परेशान रहे। किसानों को धान की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मंडी परिसर में विभिन्न एजेंसियों के 36 धान क्रय केंद्र हैं। इन पर अब तक दो लाख 20 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है, लेकिन उठान नहीं हो पाया। अब क्रय केंद्रों के परिसर में धान रखने की कोई जगह नहीं रह गई है। इसी वजह से सभी केंद्रों पर बृहस्पतिवार से धान की तौल बंद है। मंडी परिसर में धान बेचने के लिए डेरा डाले किसान काफी परेशान हैं। मंडी परिसर में किसानों की लगभग 300 धान की ट्रालियां खड़ी हैं। ये किसान जिम्मेदार अधिकारियों से धान की तौल शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं।

फोटो-19
अपना धान तुलवाने के लिए मंडी में एक सप्ताह से डेरा डाले हैं। अब धान तुलने का कोई भरोसा नहीं रह गया है। ऐसे में कम दामों पर व्यापारी के यहां बेचना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेश कुमार, गांव हरसेली


फोटो-20
मंडी में अपना धान तुलवाने के लिए 12 दिनों से डेरा डाल रखा है। दो दिन से धान की तौल बंद होने से दोबारा तौल शुरू होने की उम्मीद न के बराबर रह गई है।
पदम कुमार, गांव घुंघचइया


शनिवार से मंडी के क्रय केंद्रों से धान का उठान होने की पूरी उम्मीद है। धान का उठान होते ही तौल शुरू हो जाएगी।
जय सिंह, अपर विपणन अधिकारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें