फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आधी-अधूरी तैयारियों के बीच धान खरीद आज से

विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर लगे बैनर।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मंगलवार से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से केंद्रों पर सभी तैयारियों को पूर्ण करने के आदेश थे। खरीद से संबंधित तैयारियों लेकर जब सोमवार को पड़ताल कराई गई तो तैयारियां आधी-अधूरी मिलीं। इसमें कहीं बैनर तो टंगे दिखाई दिए लेकिन खरीद संबंधित उपकरण कहीं नहीं दिखे। पीलीभीत मंडी में तो बैनर भी नहीं दिखे।
विज्ञापन

जिले में आज से पांच एजेंसियों के 148 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए अब तक 583 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इस बार शासन ने धान का समर्थन मूल्य 23 सौ रुपये तय किया है। मंगलवार से शुरू होने वाली खरीद को लेकर सोमवार शाम तक पीलीभीत मंडी के किसी भी क्रय केंद्र पर बैनर नहीं टंग सका था। यही नहीं कुर्सी और मेज की भी व्यवस्था नहीं हो सकी थी।
.........

बीसलपुर तहसील क्षेत्र मेें 40 केंद्रों पर होगी खरीद
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों के 40 राजकीय धान क्रय केंद्र स्वीकृत हुए हैं। मंडी में स्वीकृत केंद्रों पर सोमवार को बैनर लगा दिए गए। मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि ये केंद्र आरएफसी, पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू, एफसीआई आदि संस्थाओं के हैं। इनमें से 30 क्रय केंद्र मंडी परिसर में तो बाकी 10 केंद्र अमृता खास, बमरोली, ईसापुर, शीतलपुर, घनश्याम पुर और जगीपुर जैतपुर गांवों में संचालित होंगे। मंडी परिसर में स्वीकृत अधिकांश केंद्रों पर सोमवार को बैनर तो लग गए हैं, लेकिन अन्य सुविधाएं अभी नहीं दिखीं। मंडी सचिव ने दावा किया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से सभी क्रय केंद्रों पर मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन


पूरनपुर : मंडी समिति में खाद्य विभाग के सेंटरों पर लगे बैनर

पूरनपुर। पूरनपुर मंडी समिति क्षेत्र में स्वीकृत 43 खरीद केंद्रों में 23 मंडी समिति में, 12 कलीनगर क्षेत्र में, 10 शाहजहांपुर से पूरनपुर में जोड़े गए 94 गांवों में और आठ अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे। सोमवार को मंडी समिति में खाद्य विभाग के केंद्रों के अलावा किसी भी अन्य केंद्र पर बैनर लगा नहीं दिखा। संवाद



ये भी जानें
खाद्य विभाग- 34 केंद्र
पीसीएफ - 32 केंद्र
यूपीएसएएस - 44 केंद्र
पीसीयू - 34 केंद्र
भारतीय खाद्य निगम- 04 केंद्र
लक्ष्य - 2.40 लाख मीट्रिक टन
पिछले वर्ष लक्ष्य था - 2.70 लाख मीट्रिक टन
समर्थन मूल्य- 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल
जिले में धान का रकबा- 136455 हेक्टेयर
.........
धान की खरीद को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। शाम तक सभी केंद्रों पर सामान को भिजवा दिया गया था। मंगलवार से सुबह नौ से शाम पांच बजे से खरीद होगी। इसके बाद ऐसा लगातार चलेगा।
- विजय कुमार, डिप्टी आरएमओ

पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर लगे बैनर।संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर लगे बैनर।संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर लगे बैनर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें