फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल से बाहर निकले बाघ ने छुट्टा पशु को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से सटे इलाके में बाघों की दहशत लगातार जारी है। जंगल से निकले बाघ ने छुट्टा पशु पर हमला कर मार दिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद वनकर्मियों ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पुरैना ताल्लुके महाराजपुर गांव की सीमा बराही रेंज के जंगल से सटी है। रविवार रात एक बाघ जंगल से निकलकर बाहर आ गया और आबादी से सटे इलाके में खेतों में घूम रहे छुट्टा पशु को हमलाकर मार दिया।
सोमवार सुबह ग्रामीण सोनी के परिजन घर से बाहर निकले तो मृत पशु को पड़ा देखा। पास में ही बाघ के पैरों के निशान बने थे। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय वन दरोगा मोहम्मद आरिफ ने बताया कि जंगल से सटे इलाके में घटना हुई। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

0000
ढकिया और नगरिया गांव में बाघ की दहशत बरकरार
तहसील क्षेत्र के नगरिया और ढकिया गांव की सीमा में सात दिन तक डेरा जमाय रहने वाला बाघ भले ही शारदा नदी के पार निकल गया, लेकिन ग्रामीणों में उसकी दहशत अब भी बरकरार है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ को लौटने का रास्ता नहीं मिला, इसलिए वह नदी के पार निकल गया। ऐसे में उसके लौटने का अंदेशा बना हुआ है। विभाग भी इसको लेकर सतर्कता बरते हुए हैं। क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे को अभी वहां से नहीं हटाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें