फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: प्रेमजाल में फंसाकर नजदीकियां बढ़ाईं, पीएसी के सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Sun, 13 Apr 2025 10:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सहेली के माध्यम से उसकी पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के खजुरीखेड़ा गांव निवासी लेखराज से हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमजाल में फंसाने के बाद पीएसी के जवान ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करना शुरू कर दिया। उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। आरोप है कि बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। कार्रवाई करने पर समाज में बदनाम करने की धमकी दी गई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सहेली के माध्यम से उसकी पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के खजुरीखेड़ा गांव निवासी लेखराज से हुई थी। उसका सहेली के घर आना जाना था। लेखराज पीएसी मथुरा में कार्यरत है। आरोप है कि सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं।

शादी का झांसा देकर चार साल में कई बार उसका यौन शोषण किया। आरोपी उसे अश्लील मैसेज भेजता रहा। आठ सितंबर को जब लेखराज से बात हुई तो उसने गालीगलौज की। इसकी शिकायत उसने उसके भाई मुरारीलाल, प्रेमशंकर, भांजे अर्जुन, बहन राजेश्वरी से की। शिकायत करने पर उसके परिजनों ने अभद्रता कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पूर्व में इसकी शिकायत सुनगढ़ी थाने में की गई, लेकिन आरोपी के पुलिस विभाग में होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। 17 सितंबर 2024 को एसपी से शिकायत की गई। इसपर आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। शिकायत वापस लेने पर पीड़िता से शादी कर लेने की बात कहकर समझौतानामा पर हस्ताक्षर करा लिए।

आरोप है कि नवंबर 2024 को आरोपी ने उसे मिलने के नाम पर बुलाकर धमकाया। कानूनी कार्रवाई करने पर समाज में बदनाम करने की धमकी दी। आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें