पीलीभीत में चीनी मिल मार्ग से गुजरती बगैर रिफ्लेक्टर लगी गन्ना भरी ट्रैंक्टर-ट्रॉली।संवाद
- फोटो : घंटाघर रोड पर सर्दी में ठिठुरते जाते लोग
पीलीभीत। जिले की सड़कों पर अधिकांश गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली और ट्रक बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद परिवहन विभाग इन वाहनों पर नकेल नहीं कस पा रहा है।
बुधवार की दोपहर 12:30 बजे शहर में गन्ना तिराहे से चीनी मिल की ओर से जा रहे ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना भरा था। रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था। पीछे बंधा लाल कपड़ा नीचे लटक रहा था। इसी समय गुजरी गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली भी बिना रिफ्लेक्टर के थी।
बैठक में निभाई जा रही औपचारिकताएं
जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की जाती हैं। इसमें गन्ना वाहनों के संचालन के नियम भी बनते है, लेकिन इन्हें धरातल पर नहीं लाया जा रहा है।
चीनी मिल प्रशासन भी नहीं देता ध्यान
बिना रिफ्लेक्टर गन्ना वाहनों के प्रवेश पर अगर मिल प्रशासन रोक लगाए, तो इस समस्या का समाधान काफी हद तक किया जा सकता है। इसको लेकर इन्हें निर्देश भी दिए जाते हैं, लेकिन मिल प्रशासन भी इसका ध्यान नहीं रखता है।
नियमों की अनदेखी करने वाले गन्ना वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस से भी कहा गया है। अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।