फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो माह में 100 से अधिक हेपेटाइटिस मरीज मिले लखनऊ भेजी रिपोर्ट, लिवर कैंसर का बढ़ा खतरा

Sat, 21 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में हेपेटाइटिस (काला पीलिया) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। बीते दो माह में 100 से अधिक मरीजों में हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट लखनऊ भेजकर उनका इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन का कहना है कि हेपेटाइटिस के बढ़ते मरीजों से लिवर कैंसर का खतरा भी बढ़ गया है।
वर्ष 2025 के आंकड़ों अनुसार, प्रत्येक माह में 10-15 मरीज ही सिर्फ खून की जांच में हेपेटाइटिस बी और सी के पाए जाते थे।
जनवरी 2026 से हेपेटाइटिस ग्रस्त मरीजों की संख्या में दोगुने का इजाफा हुआ है। जनवरी में जिला अस्पताल में थकान, भूख न लगना, उल्टी, पेट दर्द जैसी शुरुआती लक्षणों के साथ पहुंचे मरीजों के खून की जांच में 45 और फरवरी में 40 मरीज हेपेटाइटिस बी व सी से ग्रस्त पाए गए। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमएस की अनुमति से लखनऊ से उनकी तीन माह चलने वाली खुराक मंगाई गई है।
जिला अस्पताल के अधीक्षक व वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि दो माह में हेपेटाइटिस के मरीजों की संख्या तेजी से इजाफा देखने को मिला है। हेपेटाइटिस मरीजों की संख्या बढ़ने से लीवर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों को गर्म पानी, गर्म भोजन आसपास परिसर में साफ-सफाई रखने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें