फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ के आगे ‘लाचार’ बनी रही पुलि

Sat, 18 Apr 2015 11:30 PM IST
बिलसंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारातियों से भरी बस से बाइक सवार युवक की कुचलकर मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीण पूरे दो घंटे तक घटना स्थल पर उपद्रव मचाते रहे। संख्या बल कम होने के कारण पुलिस न केवल मूकदर्शक बनी रही बल्कि बेबस भी दिखाई दी।
विज्ञापन

गांव बबूरा में जिस वक्त हादसा हुआ उस समय मौके पर कुछ ही लोग मौजूद थे। लेकिन घटना के 15 मिनट के अंदर सैकड़ों की तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसओ राजेश यादव भी चार सिपाहियों के साथ पहुंच गए। हालांकि बाद में उन्होंने थाने से और फोर्स बुला ली, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस लाचार दिखाई दी।
पुलिस के सामने ही आक्रोशित लोगों ने पहले बस के शीशे तोड़े। पहियों की हवा निकाली। बस के भीतर और ऊपर रखे दहेज के सामान को सड़क पर फेंक कर तहस-नहस कर दिया। इस भीड़ के बीच कई सामान कुछ उपद्रवी उठा ले गए। इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो बस पलट दी ओर उसमें आग भी लगा दी। आग बेकाबू हो पाती इससे पहले दो सिपाहियों ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

0000
पैदल भागकर बारातियों ने बचाई जान
बिलसंडा। आक्रोशित भीड़ के मौके पर इकट्ठा होने से पहले बस में सवार सभी बाराती पैदल ही नगर की ओर भाग खड़े हुए। इस कारण बाराती पिटने से बच गए। यहां तक की बस चालक भी जान बचाकर भागने में सफल रहा।
0000
परिचालक को व्यापारी ने बचाया
बिलसंडा। बाइक सवार युवक की कुचलकर हुई मौत के बाद बस में मौजूद परिचालक गांव कसगंजा निवासी श्रीकृष्ण पैर में चोट होने के कारण भाग नहीं पाया। इस कारण लोगों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। मौके पर मौजूद गल्ला व्यवसायी शांतनु गुप्ता ने उसे छुड़ाकर अपनी आढ़त के गोदाम में बंद कर उसकी जान बचाई। बाद में भीड़ ने गोदाम में बंद परिचालक को बाहर निकालने के लिए शटर के ताले तोड़ने की भी कोशिश की। इस पर पुलिस को दो घंटे तक गोदाम की रखवाली करनी पड़ी। सीओ सुवेग सिंह सिद्धू, बीसलपुर कोतवाली प्रभारी केपी यादव और तहसीलदार नन्हेंलाल यादव फोर्स लेकर जब मौके पर पहुंचे तब भीड़ नियंत्रित हो पाई।
0000
बस से कुचलकर हुई बाइक सवार युवक की मौत की घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा नरायन लाल की ओर से अज्ञात बस चालक के नाम दर्ज कराई गई है। बस में की गई तोड़ फोड़ और दहेज के सामान को नुकसान पहुंचाने या गायब करने की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- राजेश यादव, एसओ बिलसंडा
-------

कुछ इस तरह घटा घटनाक्रम/टाइम लाइन
-------------------------
12.00 बजे गांव बबूरा स्थित तिराहे पर बारात से भरी बस से कुचलकर हुई बाइक सवार युवक की मौत।
. 12.05 बजे हादसा होते ही पिटाई से बचने की खातिर बाराती पैदल ही नगर की ओर भागने लगे।
. 12.10 बजे बाइक सवार युवक की मौत से लोगों ने बस के परिचालक को पीटा, व्यापारी ने बचाकर गोदाम में किया बंद।
. 12.15 बजे घटना स्थल पर पहुंची दोनों गांवों की भीड़।
. 12.20 बजे हादसे की सूचना पर एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे घटना स्थल।
. 12.30 बजे एसओ ने भीड़ के आक्रोश को देखते हुए अधिकारियों को दी घटना की सूचना।
. 12.40 बजे- घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूरी पर पुलिस ने बस     को धक्का देकर खड़ा कराया।
. 12.50 बजे  आक्रोशित भीड़ ने बस पर ईंट पत्थर बरसाकर तोड़े शीशे।
. 01.00 बजे  पुलिस के मूकदर्शक बने रहने पर लोगों ने बस को सड़क पर पलट दिया।
. 01.10 बजे  भीड़ ने  बस में मौजूद दहेज का सामान किया खुर्दबुर्द
. 01.20 बजे  सड़क पर ट्रालियों को खड़ाकर लगाया जाम।
. 01.30 बजे  गुस्सा शांत न होने पर भीड़ ने बस में लगाई आग। जिसे सिपाहियों ने बुझाया।
. 01.35 बजे  गोदाम में बंद परिचालक को बाहर निकालने को की गई कोशिश पर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।
. 01.45 बजे   बीसलपुर के सीओ सुबेग सिंह सिद्धू फोर्स के साथ पहुंचे घटना स्थल
. 01.50 बजे   बीसलपुर कोतवाल केपी यादव और बरखेड़ा एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
. 01.55 बजे    सीओ और प्रभारी कोतवाल के समझाने पर भरा गया शव का पंचनामा।
. 02.10 बजे पुलिस जीप द्वारा मौके से हटाया गया शव।
. 02.20 बजे     शव हटाने के बाद पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर मौके से हटाया।
. 02.30 बजे    भीड़ के हटने के बाद पुलिस ने परिचालक को गोदाम से बाहर निकालकर जीप से भिजवाया थाने।

हादसे में बिखर गया छोटा सा घरौंदा
बिलसंडा। मृतक विश्वनाथ की मौत से उसका छोटा सा घरौंदा पूरी तरह बिखर गया। तीन भाईयों में वह बड़ा था। दो वर्ष पूर्व उसकी शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव दिवाली गौंटिया निवासी रजनी के साथ शादी हुई थी। एक वर्ष का मासूम अंशुल बेटा है। जिस बाइक पर बैठकर जा रहा था वह उसे शादी में मिली थी। भाई पुष्पेंद्र ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी है। जबकि योगेंद्र अभी 7वीं में पढ़ रहा है। पिता मुकुट बिहारी के पास महज सात बीघा जमीन है। लिहाजा वह मेहनत मजदूरी करके घर के भरण पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत पर जहां उसकी पत्नी का रो-रो कर बुराहाल था वहीं मां रामलली भी बदहवास सी थी। पिता के भी आंसू नहीं रूक रहे थे।
00000
फायर बिग्रेड भी पहुंची घटना स्थल
बिलसंडा। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा किए गए प्रदर्शन में तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना पर घटना स्थल फायर बिग्रेड भी पहुंची।
0000
पूरनपुर के एक सपा नेता के भाई की है बस
बिलसंडा। गांव बबूरा में जिस बस से बाइक सवार युवक की कुचलकर मौत हुई वह बस पूरनपुर के एक सपा नेता के भाई की बताई जा रही है। जो शुक्रवार को पूरनपुर के गांव रंपुरा कपूर से निगोही के गांव पड़सर बारात लेकर गई थी। शनिवार को बारातियों को साथ लेकर वापस लौट रही थी कि अनियन्त्रित गति होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवार को पीछे से रौंद दिया।
----
पुवायां के बजाय बिलसंडा होकर जा रही थी बस
बिलसंडा। पूरनपुर के गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी राजेंद्र कुमार कुशवाहा के पुत्र ताराचंद की बारात शुक्रवार को शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव परसरा निवासी बालकराम के यहां गई थी। उनकी पुत्री सुशीला देवी के साथ उसकी शादी हुई। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बारात विदा हुई। दूल्हा दुल्हन कार में बैठ कर निगोही से पुवायां होते हुए चले गए। जबकि बारातियों को लेकर बस पुवायां होकर जाने की बजाय चालक बिलसंडा होकर बस ले जा रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों द्वारा तोड़े गए दहेज के सामान को पुलिस ने थाने उठवाकर रखवा लिया था जिसे देर शाम दूल्हे के पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें