फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की आपाधापी ने किसान की ली जान

Sat, 18 Apr 2015 11:26 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री के गेट पर गन्ना लेकर पहुंचे ट्रैक्टर-ट्राली और डनलप में टक्कर हो गई, जिससे डनलप पलट गया। इस दुर्घटना में बरेली के थाना क्लोडिया गांव बिहारीपुर रहमान निवासी 18 वर्षीय लालता प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका बहनोई सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ निवासी 24 वर्षीय विनोद घायल हो गया। मृतक के पिता की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बरेली के थाना क्लोडिया गांव बिहारीपुर रहमान निवासी लालता प्रसाद कुछ दिन पूर्व अपने बहनोई सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नावकुड निवासी विनोद कुमार के घर आया था। शुक्रवार की रात वह बहनोई के साथ डनलप से गन्ना लेकर शुगर फैक्ट्री पहुंचा। यहां मिल गेट पर गन्ना वाहनों की अधिक भीड़ के चलते काफी अफरातफरी थी। हर कोई पहले फैक्ट्री पहुंचने का प्रयास कर रहा था। इस आपाधापी में वहां गन्ना लेकर पहुंचे एक ट्रैक्टर-ट्राली से डनलप में टक्कर लग गई जिससे डनलप पलट गया।
उस पर बैठा लालता डनलप के नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई जबकि विनोद घायल हो गया। घटना के बाद किसान अपने गन्ना लदे वाहन को छोड़ भागने लगे। मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतक के पिता अंगनलाल की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


बहनोई की मदद को आया था लालता
पीलीभीत। नावकुड निवासी विनोद कुमार ने गन्ने की फसल बोई थी। फैक्ट्री द्वारा बंदी से पहले गेट फ्री किए जाने पर वह अपना गन्ना जल्द सप्लाई करना चाहता था। ऐसे में उसने अपने साले लालता को मदद के लिए बुला लिया। यहां उसने पूरी लगन से बहनोई के साथ लगकर खेती के काम में हाथ बटाया। शुक्रवार को विनोद के मना करने पर भी वह साथ चला आया, लेकिन किसी को क्या पता था कि साले बहनोई का यह साथ आखिरी साबित होगा। लालता की मौत से घर वालों का रो रो बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें