फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रंजिशन छात्र को घेरकर पीटा, चाकू से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रंजिशन कक्षा सात के छात्र को रास्ते में घेरकर पिटाई कर पीटा गया। साथ ही चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। राहगीरों के बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी किशोर सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार को दिन में 11:30 बजे की है। शेरपुरकलां के हसन हैदर ने बताया कि उसके 15 वर्षीय पुत्र रिजान हैदर मदरसे में कक्षा सात का छात्र है। उसका गांव के एक किशोर में छह- सात दिन पहले रास्ते में निकलते समय कंधा लगने पर विवाद हो गया था। उनका पुत्र बृहस्पतिवार को दवाई लेने जा रहा था। रंजिशन उसे बाइक सवार आरोपी किशोर ने रास्ते में घेर लिया और पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपी की मां एक महिला के साथ पहुंची और उसके पुत्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चाकू रिजान हैदर के पीठ में लगा। सीएचसी में उसका मेडिकल कराया गया। कोतवाली पुलिस ने हसन हैदर की ओर से अरमान, तौहीद, अरमान की मां और एक अन्य महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भी किशोर है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें