फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले के विरोध में कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर(पीलीभीत)। जीपीएफ, सीपीएफ महाघोटाले के विरोध में पांच नवंबर से चल रहा पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। रोडवेज के नजदीक अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले कर्मचारी जमा हुए और सभा की। इसमें कहा गया कि 20 नवंबर से जिले के समस्त जूनियर इंजीनियर और प्रोन्नत अभियंता कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। सरफुद्दीन, जहांगीर आलम, हरिशंकर, दीपेश, शिवम, वेदराम, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पूरनपुर में कर्मचारियों ने घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में लिप्त पावर कारपोरेशन के चेयरमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय कमेटी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे कार्य बहिष्कार में बुधवार को सभी ने अपरान्ह तीन बजे से कार्य बहिष्कार किया। अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन हुआ। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, नरायन लाल, विप्लव कुमार सरकार, भूपेंद्रनाथ, मुरारी लाल, शैलेंद्र, रवि शर्मा, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे। कर्मचारी नेता नरायन लाल ने बताया कि लखनऊ में बृहस्पतिवार को प्रांतीय स्तर का विरोध प्रदर्शन है। पूरनपुर से भी कई कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल होने रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें