फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में बछड़ा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। जंगल से बाहर तेंदुए की चहलकदमी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार रात खेतों की ओर चहलकदमी कर रहा तेंदुआ न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम नोतलिया बंगाली कॉलोनी की सीमा में पहुंच गया। यहां ग्रामीण जितेन साना के घर में घुसकर पशुशाला में बंधे बछड़े को हमला कर घायल कर दिया। अन्य मवेशियों की चिल्लाने की आवाज पर जागे परिजनों शोर शराबा किया। इस पर तेंदुआ खेतों में होकर आगे की ओर निकल गया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बाघ, तेंदुओं की लंबे समय से चहलकदमी देखी जा रही है। इधर, ठंड बढ़ते ही वन्यजीवों में सक्रियता बढ़ने लगी है। यही वजह है कि बाघ न्यूरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण जितेन ने बताया कि मंगलवार रात परिजन खाना खाने के बाद सो गए थे। घर में दरवाजा नहीं लगा है। आधी रात के बाद अचानक मवेशियों के चिल्लाने की आवाज आई। इस पर सभी लोग जागे, पशुशाला की ओर तेंदुए की मौजूदगी देख हड़कंप मच गया। हमले के चलते तेंदुए ने बछड़े को घायल कर दिया। शोरशराबा करने पर तेंदुआ घर से बाहर निकलकर खेतों की ओर निकल गया। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने बुधवार सुबह मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। वन दरोगा शेर सिंह ने बताया कि तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्क करने रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें