फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में बुखार से फार्मर सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे नगर की पंकज कॉलोनी निवासी कैलाश (24) की शनिवार शाम मौत हो गई। इसके अलावा बुखार की चपेट में आए माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव कटपुरा निवासी फार्मर परमजीत सिंह (43) ने भी बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बीती शाम दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर की पंकज कॉलोनी निवासी कैलाश नगर के एक मिठाई व्यापारी के प्रतिष्ठान में नौकरी करता था। करीब पखवाड़ा भर पहले उसे बुखार आ गया। कैलाश को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार शाम को कैलाश की हालत अचानक बिगड़ गई। परिवार वाले उसे सीएचसी ले गए। जहां इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। कैलाश की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है।
शाहगढ़। गांव कटपुरा निवासी परमजीत सिंह को तीन दिन पहले बुखार आया था। हालात में सुधार न होने पर उसे जिला मुख्यालय पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी फायदा न होने पर परिवार वाले शनिवार सुबह उसको इलाज के लिए बरेली ले गए। जहां इलाज के दौरान शनिवार देरशाम को उसकी मौत हो गई। परमजीत सिंह की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है। सीएचसी, पीएचसी के अलावा जिला अस्पताल के डॉक्टर भी मरीजों में डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। साथ ही यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि मरीजों को अचानक तेजी से कौन सा बुखार आ रहा है। डेंगू और बुखार से ग्रामीण इलाकों में दहशत फैलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें