फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के प्रेम संबंधों का किया विरोध, तो युवक को गवानी पड़ी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। एक युवक को भाभी के प्रेम प्रसंग का विरोध जान देकर चुकाना पड़ा। बेरहम भाभी ने पहले देवर की जमकर पिटाई की। इसके बाद एक्सीडेंट दिखाने के लिए घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस को भी एक्सीडेंट की कहानी सुना डाली। पुलिस को शुरू से ही शक था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई से हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने भाभी, और दो भतीजी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ईंटगांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कहा के सगी भाभी के गांव में ही दो लोगों से अवैध संबंध है। भाभी के अवैध संबंधों का उसका बड़ा भाई विरोध करता था। 17 अप्रैल की रात दस बजे मेरे बड़े भाई ने भाभी और उसके प्रेमियों का विरोध किया था। इस पर मेरी भाभी, उसकी दोनों पुत्रियों ने डंडों से भाई की पिटाई की। मुंह पर पैरों में काफी चोटें आईं थीं। घायल अवस्था पर घर के बाहर सड़क पर छोड़ दिया। इसके बाद सुबह आरोपी भाभी घायल को लेकर एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट लगने से भाई की मौत की पुष्टि हुई थी। एसओ अचल कुमार के अनुसार तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
घटना के दिन यह बोली थी मृतक की भाभी
युवक के मौत के बाद उसकी भाभी ने बताया कि देवर किसी काम के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस के गांव खेरे में उनका एक्सीडेंट हो गया था। गंभीर हालत में देर रात घर पर पहुंचे और घर के बाहर बने चबूतरे पर ही सो गए। सोमवार की सुबह चार बजे जब परिवार के लोग उठे तो देखा वह सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें