फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ओपीडी 2300 के पार, मरीजों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
जिला अस्पताल के फिजि​शियन ओपीडी के बाहर भीड़। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। ईद पर आधे दिवस व रविवार सहित दो दिवसीय अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में मरीजों की संख्या 2300 के पार पहुंच गई। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। मेडिसिन कक्ष के बाहर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की कतार दिखी। मरीजों में धक्का मुक्की होती रही। कई मरीज परेशान होकर बिना इलाज के मायूस लौट गए।
विज्ञापन


इन दिनों वायरल बुखार के प्रकोप ने मरीजों को घेर रखा है। ऐसे में ईद व रविवार का अवकाश मरीजों पर भारी पड़ गया। सोमवार सुबह अस्पताल खुलते ही आठ बजे मरीज पर्चा बनवाने के लिए पर्चा काउंटर की कतार में लग गए। भीड़ अधिक होने के चलते दो कतार के बावजूद भी मरीजों में धक्का-मुक्की होती रही। वहीं वायरल बुखार के ज्यादातर मरीज पहुंचने से फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों में परामर्श के लिए कई बार झड़प हुई। गैलरी का रास्ता भीड़ से बंद हो गया। सुरक्षाकर्मी भी सुस्त दिखाई दिए। दवा काउंटर पर भी कई राउंड लाइन लगाकर मरीजों ने दवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें