फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी में शामिल होने से छूटे सभी भाजपाइयों को मिलेगा सम्मान : गोकुल

विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबो​धित करते भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने जिले की नवगठित कार्यकारिणी के सोमवार को भाजपा कार्यालय पर पहली बैठक की। संगठन के कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही प्रेसवार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक बड़ा परिवार है। इसमें छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को नई जिला कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिल पाया है। उन्हें हाल ही में गठन होने वाले मोर्चे, प्रकोष्ठ, क्षेत्रीय व प्रदेश कमेटी में स्थान दिलाने का प्रयास करेंगे। किसी को भी हताश होने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। महिलाओं की भागीदारी भी बराबर की रही है। जिला कार्यकारिणी की बैठक में अग्रिम कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, रेखा परिहार, मंगली प्रसाद वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, महादेव गाईन, मनोज गुप्ता, आयुष, विकास वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परिवारवाद नहीं, सूची में हो गई थोड़ी त्रुटि
जिला कार्यकारिणी की सूची में एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं। परिवारवाद का विरोध और सूची में एक ही घर के दो-दो नाम होने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिवार वाद की बात नहीं है। सूची में थोड़ी त्रुटि हो गई है। यह गलती हो गई है। इसे सही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो असंतोष की बात सामने आ रही है। सभी के साथ बैठकर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें