गणेश चतुर्थी महोत्सव के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र मित्र मंडल के तत्वावधान
में हुए खाटू श्याम के जागरण में गायक कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु खूब
झूमे। देर रात तक चले जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं गणेश
चौथे मेले में भी भारी भीड़ रही।
शहर के मोहल्ला चौक में चल रहे गणेश
चतुर्थी महोत्सव में रात हुए खाटू श्याम जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना से
हुआ। कार्यक्रम में भजन गायक विदुर राज सिंह ने भजनों के माध्यम से भगवान
श्रीराम व हनुमान के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक पत्थर की राधा
प्यारी, पत्थर के कृष्ण मुरारी, बाबा का श्रृंगार आदि भजन सुनाकर
श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
बदायूं के डीके राजा ने काली
कमली वाला मेरा यार है, बदल गई औलाद, मां बाप नहीं बदले, दीवानी बन जाऊंगीं
व श्री गणेश महिमा सुनाकर वाहवाही लूटी। देर रात चले जागरण में
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रसाद वितरण के साथ जागरण का समापन हो गया।
इस मौके पर कार्यक्रम राजेश बिचले, निर्मल, वीनू, राजीव, गोपाल, बबली,
पप्पू त्रिवेदी, दिनेश मराठा, गणेश मराठा, सचिन, सुनील, मुनमुन, पवित्र,
आदित्य, दीपू, पुष्पादेवी, सावित्री देवी, नीलम, रिया, मंजू समेत तमाम
श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर
दो बजे प्रतिमा का विसर्जन होगा। इधर रामलीला मैदान में चले श्री गणेश
मेले में नाटक मंडली के कलाकारों ने परदेशी सपेरा नाटक का मंचन किया। इस
दौरान कई अन्य कार्यक्रम भी हुए। युवा जागृति परिषद के अध्यक्ष प्रदीप
तिवारी ने बताया कि 23 सितंबर को श्री खाटू श्याम कीर्तन होगा।