रामलीला बचाओ अभियान समिति के तत्वावधान में रामलीला मेला मैदान में किए
गए अतिक्रमण के विरोध में लोगों ने जुलूस निकाला। इसके बाद एसडीएम कार्यालय
के बाहर रामलीला मेला कमेटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यपाल को
संबोधित ज्ञापन सीओ राजेश्वर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में पांच दिन में
अतिक्रमण न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
रामलीला मेला मैदान
में मंगलवार को अतिक्रमण के विरोध में नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर से जुलूस
निकाला गया। जुलूस प्रमुख मार्गों से होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर खत्म
हुआ। जहां रामलीला मेला कमेटी के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इसके
बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के न मिलने पर सीओ
राजेश्वर सिंह को सौंपा। ज्ञापन मेें श्री रामलीला मेला कमेटी को भंग कर
डीएम को कंट्रोलर नियुक्त करने, सभी श्रोतों से हुई आय की जांच कराने,
मैदान पर किए गए अतिक्रमण को हटाने, मैदान का सीमांकन राजस्व व नगर पालिका
के अभिलेखों के अनुसार कराने आदि मांगें की गई हैं। पांच दिन में समस्याओं
का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान हुई सभा में कई बार
ज्ञापन देने के बाद कार्रवाई न होने पर रोष व्यक्त किया गया। ज्ञापन की
प्रति मंडलायुक्त, डीएम, ईओ नगर पालिका आदि को भेजी गई है। प्रदर्शन में
नीशू प्रधान, आदित्य मोहन शर्मा, राजेश्वर मिश्र, रजनीश सक्सेना, मुकेश
खंडेलवाल, रवि गुप्ता, ज्ञानेेंद्र गुप्ता, प्र्रदीप शुक्ला, अनुराग
मिश्रा, विकास त्रिवेदी, रवि यादव, अंशु गुप्ता, अमित खंडेलवाल, विजयपाल
विक्की, अनादि मिश्रा, पीयूष भार्गव, घनेंद्र सिंह यादव, रूम सिंह यादव,
प्रणय बाजपेई, नरेश वर्मा, संजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, नितिन वर्मा, विनय
आदि शामिल रहे।