फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिलिंडर सिर्फ 360, उपभोक्ता पहुंचे 600 से अधिक, अफरातफरी

Sat, 14 Mar 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अखलाक अहमद
विज्ञापन
पीलीभीत/ अमरिया। जिले में रसोई गैस सिलिंडर के लिए अफरातफरी का माहौल बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। शनिवार को अमरिया इलाके की गैस एजेंसी रसूला फरदिया पर शनिवार को 600 से अधिक उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने पहुंचे। न्यूरिया, जहानाबाद आदि क्षेत्रों से 10 से 15 किमी का सफर करके आए उपभोक्ताओं को कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल सका। एजेंसी संचालक ने बताया कि सिर्फ 360 सिलिंडर ही आए थे। धक्का मुक्की के बीच वितरण कराया गया।
विज्ञापन

यही नजारा जहानाबाद की गैस एजेंसी पर दिखा। कामकाज छोड़कर लोग गैस सिलिंडर की लाइन में लगे हैं। जहानाबाद की गैस एजेंसी पर गैस की लाइन में लगी रिजवाना ने बताया कि काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। अब बताया जा रहा कि 24 घंटे बाद ओटीपी आएगी। हम कब तक इंतजार करेंगे।

फोटो: 21
पिछले तीन दिन से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण नंबर आने से पहले ही गैस सिलिंडर खत्म हो जाते हैं। आज भी खाली सिलिंडर लेकर घर लौटना पड़ रहा है।- बाबू राम, कैमोर
विज्ञापन


फोटो: 20
गैस सिलिंडर के लिए 15 किलोमीटर दूर से दो दिन से आ रहे हैं। आज भी गैस नहीं मिल सकी, खाली सिलिंडर लेकर वापस जाना पड़ रहा है।- राजीव पटेल, कस्बा मझोला

फोटो: 19
पहले गैस की गाड़ी गांव में आकर सिलिंडर वितरित करती थी। आज गांव से एक व्यक्ति के साथ 15 किलोमीटर दूर रसूला आए, लेकिन गैस नहीं मिल पाई। खाली सिलिंडर लेकर वापस जाना पड़ रहा है।- अखलाक अहमद - ग्राम बक्श पुर

अखलाक अहमद

अखलाक अहमद

अखलाक अहमद

अखलाक अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें