-कुल 73883 किसानों को ही मिला ऋणमोचन योजना का लाभ
प्रदेश सरकार ने ऋण मोचना योजना के माध्यम से किसानों का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया है। इसके तहत प्रथम चरण में मंडल के चारों जनपदों कुल 73883 हजार किसानों को लाभ मिला है लेकिन इसमें अधिकांश किसान ऐसे हैं, जिनकी नाममात्र की धनराशि ही माफ हुई है। एक लाख रुपये माफ होने वाले किसानों की संख्या मात्र 24730 हजार ही हैं। इसमें सर्वाधिक 7878 किसान बदायूं जनपद और सबसे कम 4375 किसान पीलीभीत जनपद के हैं।
किसानों का ऋण माफ करने के लिए सरकार ने 31 मार्च 2016 को डेट लाइन माना था। इस तिथि को जितना ऋण बैंक में था यदि इसमें से कुछ धनराशि अथवा पूरी धनराशि कुछ समय बाद जमा कर दी गई है तो शेष धनराशि ही माफ की गई है। सरकार की इस नीति केे चलते कई ऐसे किसान हैं, जिनकी एक रुपये से भी कम धनराशि माफ हुई है। आंकड़ों की बात करें तो एक पैसे से 100 रुपये तक 280 किसान हैं। वहीं 28021 किसान ऐसे हैं जिनका 25 हजार से लेकर 99 हजार रुपये तक का ऋण माफ हुआ है। इसमें पीलीभीत के 7798, शाहजहांपुर के 11693, बरेली के 14643 और बदायूं के 13884 किसान शामिल हैं।
माफ धनराशि पीलीभीत शाहजहांपुर बरेली बदायूं
एक पैसे से 100 रुपये- 63 93 56 68
101 रु. से 500- 48 69 39 80
501 से 1000- 36 44 38 66
1001 से 5000- 114 126 101 150
5001 से 10000- 123 137 157 146
10001 से 25000- 1018 1042 1664 1518
25001 से 50000- 3134 3853 5951 5333
50001 से 75000- 2747 4601 5465 5032
75001 से 99999- 1917 3239 3227 3522
100000 रुपये- 4375 6864 5613 7878
कुल संख्या- 13575 13204 22311 23793