फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर की सड़कों पर भी दौड़ने लगी ऑनलाइन राइड सर्विस, महानगरों की तर्ज पर घर बैठे बुक हो रही सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महानगरों की तर्ज पर अब पीलीभीत शहर में भी ऑनलाइन राइड सर्विस का लाभ लोगों को मिलने लगा है। देश की जानी-मानी राइड कंपनियों ने शहर में अपनी ऑनलाइन सेवाएं शुरू कर दी हैं। मोबाइल एप के माध्यम से लोग घर बैठे बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा की बुकिंग कर रहे हैं। शहर में दो से तीन किलोमीटर के छोटे सफर के लिए भी लोगों को किफायती किराये में सवारी उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन

ऑनलाइन राइड बुक करने पर कई स्थानों पर करीब 20 रुपये प्रति व्यक्ति तक किराया पड़ रहा है। वहीं, ई-रिक्शा को भी ऑनलाइन राइड सेवा की श्रेणी में शामिल किया गया है। यात्री चाहें तो ई-रिक्शा को व्यक्तिगत रूप से भी बुक करा सकते हैं। इससे परिवार या एक साथ सफर करने वाले लोगों को सुविधा मिल रही है। एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया नियमानुसार इन बाइकों का कॉमर्शियल पंजीकरण कराया जाना चाहिए। हालांकि यात्री सुविधाओं के लिए यह बेहतर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें