फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों के तबादले को लेकर ऑनलाइन आवेदन शुरू, दो तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हो गए। आवेदन करने की अंतिम तिथि दो जुलाई निर्धारित की गई है। इसको लेकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने डीआईओएस को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक के जारी आदेश के मुताबिक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, उप प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों के तबादले के ऑनलाइन आवेदन 28 जून से दो जुलाई तक लिए जा सकेंगे। डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन से लेकर तबादले तक की सभी प्रक्रिया की जानकारी मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर दी जाएगी।15 जुलाई को एक वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षक भी आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर प्रदर्शित रिक्तियों के सापेक्ष प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक अधिकतम पांच विकल्पों का वरीयता क्रम में चयन कर सकते हैं। स्थानांतरण के लिए निर्धारित मानक एवं गुणांक के आधार पर वरीयताक्रम तैयार किया जाएगा। गंभीर रोग से ग्रस्त शिक्षकों, दिव्यांगों और 31 मार्च 2021 को 58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले आवेदकों को भी वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें