फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के काम पर निकले एक मजदूर की करंट से मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
बिलसंडा के अड़ियारा में गमजदा महिलाएं। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव अड़ियारा निवासी तीन लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट आ गए। करंट लगने से सभी गंभीर रूप से झुलस गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंाव सिमरौली के मजरा अड़ियारा निवासी विमला देवी ने बताया कि उनके पति 40 वर्षीय अनिल कुमार गांव तिल्छी स्थित भट्टे पर ईट पाथने (बनाने) का काम करते है। रोजाना की तरह शुक्रवार तड़के पांच पुत्र के राजेंद्र के साथ काम के लिए निकले थे। रास्ते में गांव हरहरपुर के समीप हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे। विद्युत सप्लाई भी चल रहीं थी। इसी दौरान अनिल कुमार अपने पुत्र के साथ साइकिल समेत करंट की चपेट में आ गया। गनीमत की अनिल का पुत्र राजेंद्र झटक कर दूर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आने बच गया। मगर अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल के पुत्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर कई अन्य लोग पहुंचे। लोगों ने इसकी जानकारी विद्युत कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को देकर सप्लाई बंद कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गांव अड़ियारा निवासी नारायण लाल ने बताया शुक्रवार को ईंट भट्टा पर काम करने करने के लिए अनिल के जाने से पहले निकले थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन के झूल रहे तारों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पिछले दो दिनों से रास्ते में तार झूल रहे हैं। उनके पीछे गांव के ही लाखनजीत गन्ने छीलने को आ रहे थे। वो भी तारों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। अब हालत में सुधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें