फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाते में एक करोड़, फिर भी नहीं हुआ टेंडर

Thu, 19 Dec 2024 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत का श्री गौरी शंकर मंदिर।फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर के सौंदर्यीकरण को मिले एक करोड़ रुपये अब तक नगर पालिका के खाते में ही पड़े हैं।
विज्ञापन

धनराशि मिलने के छह माह बाद भी नगर पालिका कार्यों का टेंडर तक नहीं करा सकी है। सौंदर्यीकरण और कार्य वंदन योजना से कराए जाने हैं।
पीलीभीत के गौरीशंकर मंदिर और बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर का वंदन योजना में चयन किया गया है। इसकी स्वीकृति मार्च 2024 में मिली थी। योजना से मंदिरों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराए जाने के लिए दो-दो करोड़ रुपये भी जारी हो गए।
विज्ञापन

एक-एक करोड़ रुपये पीलीभीत और बीसलपुर नगर पालिका को भेज दिए गए। प्राप्त धनराशि से कार्य कराकर उपयोग प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद शेष एक करोड़ रुपये भेजे जाने हैं। बीसलपुर नगर पालिका ने तो गुलेश्वर नाथ मंदिर में कार्य शुरू करा दिया। मगर पीलीभीत नगर पालिका अब तक टेंडर नहीं करा सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें