फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह-शाम ठंड दोपहर में गर्मी का हुआ अहसास

Thu, 19 Dec 2024 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को सुबह-शाम की ठंड रही, दोपहर में तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व से मौसम कुछ सामान्य हो गया। गलन की समस्या कम हो गई। दिन में खिल रही धूप ने गर्मी का अहसास कराया। शाम को ठंड का अहसास हुआ, लेकिन गलन न होने से लोग राहत महसूस करते दिखे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम 24.3 व न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम 23.2 व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें