फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन कारों की भिंड़त में पुल के नीचे गिरी एक कार, आठ घायल

Thu, 03 Apr 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में माला नदी में गिरी कार।संवाद
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर बुधवार की दोपहर माला नदी के पुल पर तीन कारों की आपस में भिंड़त हो गई। टक्कर के बाद एक कार पुल से नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हादसा एक कार के ओवरटेक करने की वजह से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


असम हाईवे पर दोपहर के समय दो कारें पूरनपुर की ओर से आ रही थीं, जबकि एक कार पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जा रही थी। माला नदी के पुल पर इनमें से एक कार ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस बीच तीनों में भिंड़त हो गई। टक्कर के बाद एक कार उछल कर पुल की रेलिंग को पार कर नीचे नदी में जाकर गिरी। एयरबैग खुलने से कार में सवार लोगों की जान बच गई।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। भगदड़ के बीच राहगीर घायलों को बचाने में जुटे। इस दौरान पूरनपुर की ओर से आ रहे एसपी अविनाश पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर भी मौके पर रुके। फोर्स के साथ राहगीरों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के पहुंचने पर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। थाना पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वाहनों को पुल से हटवा दिया गया।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए हैं घायल
हादसे में गजरौला क्षेत्र के पिपरिया करम निवासी कार सवार कुलजीत सिंह उनकी पत्नी मंजीत कौर के अलावा वीरपाल नाथ निवासी ग्राम सिरसा, सुरेंद्र नाथ निवासी थाना सूरत गंगानगर, मनोज, सुरेंद्र चंद्र निवासी रंपुरा नत्थु गजरौला, राजेंद्र प्रसाद निवासी वीरसहाय नगर थाना इज्जतनगर बरेली व दिनेश शामिल रहे। घायलों में कार सवार दंपति को अधिक चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें