पीलीभीत। बेसिक स्कूलों का नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है, लेकिन बच्चों को नए सत्र को आगाज पुरानी किताबों से करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग को अभी तक नई किताबें नहीं मिली हैं। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि नई किताबें आने तक अंतरिम व्यवस्था करते हुए पासआउट होने वाले छात्रों की किताबें स्कूल में जमा करा लें।
नए छात्रों की पढ़ाई उन्हीं किताबों से शुरू कराएं। जब नई किताबें आ जाएंगी तो छात्रों को वितरित कर दी जाएंगी। बीएसए चंद्रकेश सिंह का कहना है कि अभी नई किताबें नहीं हैं। अप्रैल में किताबें आ सकती हैं। पुरानी किताबें जमा कराकर नए छात्रों को देने की व्यवस्था पहले से ही चल रही है। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं होती।
बेसिक स्कूलों की परीक्षाएं आज से- बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। जिले में पंद्रह सौ स्कूल हैं। परीक्षाएं एक सप्ताह तक चलेंगी। 31 मार्च तक शैक्षिक सत्र समाप्त होगा। इसी माह छात्रों को रिजल्ट कार्ड भी वितरित कर दिए जाएंगे। संवाद
Old books will be studied in the new session