फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिकारियों की हीलाहवाली, नहीं हो पा रहा भदारा प्रकरण का हल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों में तनाव, किसी समय हो सकता है टकराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। अफसरों की हीलाहवाली से कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारा में कबीर आश्रम की जमीन पर खड़ी फसल के प्रकरण का निस्तारण तीन सप्ताह बाद भी नहीं हो पाया है। खेतों में खड़ी फसल खराब हो रही और दोनों पक्षों में तनाव भी बढ़ता जा रहा है। किसी भी समय टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

गांव भदारा के कबीर आश्रम की 65 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को आश्रम के कथित पुजारी ने तीन सप्ताह पूर्व कटवाने का प्रयास किया था। गांव वालों ने यह कहकर पुजारी का प्रयास विफल कर दिया कि वह आश्रम के असली पुजारी नहीं है। इसलिए फसल पर उनका कोई अधिकार नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि वे लोग फसल कटवाकर आश्रम के बैंक खाते में पैसा जमा करेंगे। जरूरत पड़ने पर उस पैसे को आश्रम पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


इस तीन सप्ताह की अवधि में पुजारी ने कई बार फसल कटवाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुजारी की शिकायत पर कोतवाल अशोक पाल ने इस मामले की जानकारी एसडीएम महिपाल सिंह को दी थी। एसडीएम ने कहा कि वह क्षेत्रीय नायब तहसीलदार को गांव में भेज कर इस मामले का बहुत जल्द निस्तारण करवा देंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी कि मामले का निस्तारण न होने तक कोई पक्ष फसल को हाथ नहीं लगाएगा। तीन सप्ताह बाद भी विवाद का निस्तारण न होने पर दोनों पक्ष काफी भड़के हुए हैं। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि बहुत जल्द इस विवाद का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें