फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिकारी सुनते नहीं, जनता हमसे पूछती है सवाल

Sat, 22 Mar 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट ​स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में शनिवार को पंचायत सदस्यों ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर अफसरों को आड़े हाथ लिया। कहा कि अधिकारी सुनते ही नहीं है। शिकायतों का निस्तारण न होने पर क्षेत्र की जनता हमसे सवाल पूछती है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में धांधली का मुद्दा उठाया गया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 57.61 करोड़ का बजट पारित हुआ।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने पिछली बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। कहा कि जिन सदस्यों को कार्यों से संबंधित प्रस्ताव देना है, वह दो दिन के भीतर प्रस्ताव उपलब्ध करा दें, ताकि उन्हें आगे भेजा जा सके।
बैठक में विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने फॉर्मर रजिस्ट्री में अंश निर्धारण को लेकर आ रही दिक्कतों को संबंधित अधिकारी को अवगत कराना चाहा, मगर बैठक में कृषि विभाग से जुड़ा कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। उन्होंने गुरुद्वारा भाई धन्ना भगत के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइन न हटाए जाने को लेकर अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में समितियों का मामला आते ही सभी सदस्यों ने एक स्वर में सभी समितियों को भंग कर नए सिरे से गठन करने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य परमेश्वरी दयाल ने सदन को बताया कि बरखेड़ा ब्लाॅक के गांव रम्पुरा नत्थू की ग्राम प्रधान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हैं। अभी तक उन्होंने उक्त पद से इस्तीफा नहीं दिया है। गावं में पिछले पांच वर्षों से पोषाहार भी नहीं बांटा गया।
कुछ सदस्यों ने ग्रामीण इलाकों में चल रहे आवास सर्वे में गड़बड़ी होने की बात कही। जिस पर परियोजना निदेशक शैलेन व्यास में आवास सर्वे के बारे में सभी सदस्यों को विस्तार से बताया। सदस्यों ने जल निगम की ओर से पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न कराने पर नाराजगी जताई।
बैठक में मौजूद सदस्य ने कहा कि मझोला से दियूनी डैम के लिए जाने वाला मार्ग खराब है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, सीडीओ केके सिंह, परियोजना निदेशक शैलेन व्यास समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


महिला सदस्य ने रोजगार सेवक पर लगाए आरोप
बैठक में मौजूद एक महिला सदस्य ने बिलसंडा क्षेत्र की टेहरी ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक पर धांधली का आरोप लगाया। बताया कि वह आवासों के नाम पर जमकर गोलमाल कर रहा है। कई सदस्यों ने नहर से सटे मार्गाें को लेकर सवाल उठाए। इस पर एक्सईएन की ओर से दिए गए जबाव हास्यास्पद रहे। कई अधिकारी भी मुंह छिपाकर हंसते दिखे।

कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें