मंडी समिति मे मतगणना स्थल का निरीक्षण करते प्रेक्षक । स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। सोमवार को मतगणना स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना से संबंधित तैयारी का जायजा लिया।
मतगणना को लेकर प्रेक्षक प्रसन्ना रामास्वामी, शिल्पा वर्मा व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रेक्षकों ने मतगणना के लिए विधानसभा वार बनाई गई टेबल, बैलेट पेपर टेबल, आरओ टेबल, मतगणना एजेन्ट गैलरी का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही साथ उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, लाउडस्पीकर, कम्प्यूटर, कूलर, विद्युत, जाली, बैरिकेडिंग, कंट्रोलरूम को देखा। साथ ही कई निर्देश दिए। संवाद