सोमवार की दोपहर तेज धूप व गर्मी का बचाव कर जाते राहगीर । संवाद
पीलीभीत। तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। दिन भर लोग गर्मी से बेहाल रहे।
रविवार को जहां दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं सोमवार को फिर गर्मी बढ़ गई। इस दौरान अधिकतम 39.7 व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया फिलहाल ऐसा ही मौसम रहेगा। संवाद