फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, जताई नाराजगी

Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर ब्लॉक सभागार में बैठक में विरोध जताता सदस्य।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सदस्यों ने अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए गए। बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के न आने पर भी आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन

बैठक में रसिया खानपुर और ढकवारा में जलभराव की समस्या का समाधान कराए जाने, खराब पड़े इंडिया मार्का हैंड पंप सही कराने और बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों की शिकायत जिलाधिकारी से किए जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
बैठक में गन्ना, चीनी मिल, उद्यान, मत्स्य, राजस्व, विद्युत, मंडी समिति, लोक निर्माण, उद्योग और आपूर्ति आदि विभागों का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। इस वजह से सदस्यों की इन विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि विशेष वर्मा ने अधिकारियों पर जनता की समस्याओं का जानबूझकर निस्तारण न करने का आरोप लगाया।
जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप गंगवार ने आरोप लगाया कि पशु आश्रय स्थलों में रोजाना पशु मर रहे हैं। गांव भदारा की एक महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए उनसे 3500 रुपये लिए।
शरद पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके गांव को जिले में सर्वाधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है। इसके बावजूद गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराए गए हैं।

बीसलपुर ब्लॉक सभागार में बैठक में विरोध जताता सदस्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें