फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माला कॉलोनी के निकट पकड़े गए भालू की मौत, आईवीआरआई में कराया जाएगा पोस्टमार्टम

Thu, 06 Mar 2025 03:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

माला जंगल से बाहर निकला भालू बुधवार सुबह माला कॉलोनी के निकट पहुंच गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने उसे पिंजड़े में कैद किया। देर रात भालू की मौत हो गई।  
विज्ञापन
वन कर्मियों ने पिंजड़े में कैद किया था भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर निकलकर माला कॉलोनी के निकट से पहुंचे भालू को पिंजड़े में कैद किया गया। उसकी बुधवार देर रात मौत हो गई। अफसरों के मुताबिक भालू अस्वस्थ था। जांच में उसके कान के पास जख्म भी मिले। भालू का आईवीआरआई बरेली में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल से बाहर दो दिन पूर्व से एक भालू की चहलकदमी देखी जा रही थी। बुधवार सुबह जंगल से बाहर निकाल कर माला कॉलोनी के क्षेत्र में पहुंचे भालू को वन विभाग की टीम ने पिंजड़े में बंद किया था। इसके बाद भालू को माला रेंज कार्यालय ले जाया गया था। 

मेडिकल जांच में भालू अस्वस्थ पाया गया था, उसकी गतिविधियां आसामान्य थीं। जांच के लिए आईवीआरआई का एक दल शाम माला रेंज पहुंचा था। जांच में पाया गया था कि भालू अस्वस्थ है और उसके कान के पास एक जख्म है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फूल तोड़ने की खौफनाक सजा: बरेली में आठ साल के बच्चे को बांधकर पीटा, आरोपी बोला- इसका कत्ल कर दूंगा; Video
विज्ञापन


उसकी निगरानी शुरू की थी, लेकिन देर रात भालू की मौत हो गई। भालू की मौत पोस्टमार्टम के लिए उसके शव को आईवीआरआई भेजा गया है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी वन्यजीव से संघर्ष की बात सामने आ रही है। भालू के अस्वस्थ होने के बाद असामान्य व्यवहार कर रहा था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें