कलीनगर (पीलीभीत)। महिला से दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 जनवरी की सुबह वह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि इस दौरान जनपद रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्र का रहने वाला युवक वहां पहुंच गया। उससे अश्लील बातें करने लगा। आरोप है कि बाद में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। विरोध पर पिटाई की।
शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि युवक रिश्तेदारी में आया था। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर युवक रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद