फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूरिया मल्लपुर, शाहगढ़ सहित कई जगह दिखा बाघ

Tue, 20 Dec 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
न्यूरिया मल्लपुर, शाहगढ़ सहित कई जगह दिखा बाघ
विज्ञापन
 जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। सोमवार की रात और मंगलवार सुबह अलग अलग स्थानों पर बाघ देखे गए। न्यूरिया मल्लपुर गांव में बाघ पहुंचने से दहशत फैल गई। शोर मचाने पर बाघ सड़क पार कर भाग गया। उधर शाहगढ़ में भी किसानों ने खेत में बाघ देखा। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में पिछले दिन हुए हमले के बाद बाघ की चहलकदमी आए दिन क्षेत्र में देखी जा रही है। अब गांव से कुछ दूरी पर स्थित न्यूरिया मल्लपुर गांव में मंगलवार सुबह करीब चार बजे बाघ देखा गया। गांव निवासी भारत सिंह सुबह खेत से लौट रहे थे इस दौरान उन्होंने गांव के किनारे रहने वाले प्यारेलाल के घर के बाहर बाघ को देखा। दूर से वह उसे कुत्ता समझ कर आगे बढ़ते चले गए लेकिन जब कुछ और करीब पहुंचे तो बाघ को देखकर घबरा गए। उन्होंने शोर मचाया जिसपर गांव वाले एकत्र हो गए। इस बीच बाघ सड़क पार कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर वजीर हसन ने उसके पदचिह्न ट्रेस किए। डिप्टी रेंजर ने बताया कि गांव से जंगल के किनारे तक पदचिह्न मिले हैं जो बाघ के जंगल में चले जाने के संकेत हैं। गांव वालों से सावधान रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन

न्यूरिया। टनकपुर रोड स्थित न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव औरेया व मडरिया क्षेत्र में भी बाघ दिखने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे और शोर मचाया। वनकर्मी भी पहुंचे लेकिन काफी देर तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला।
हिरन का पीछा करते गन्ना के खेत निकला बाघ
शाहगढ़। हिरन का पीछा करते हुए एक बाघ गन्ना के खेत से निकलकर दूसरे खेत में पहुंच गया। उसे देखकर लोग दहशत में आ गए। गांव के लोगों ने शोर मचाया इस बीच बाघ हिरन का पीछा करते हुए फिर गन्ने के खेत में चला गया। गांव चांदपुर के मौजा पुरैना निवासी मस्सा सिंह ने बताया कि पड़ोसी सतनाम सिंह के गन्ने के खेत से हिरन का पीछा करते हुए बाघ खेत के बाहर आ गया था लेकिन फिर सुखदेव सिंह के गन्ने के खेत में घुस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें