फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोगों को मिलेगी मोबाइल टायलेट की सुविधा

Tue, 18 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 टायलेट के लिए नगर आने वाले लोगों को भटकना नहीं होगा। नगर पालिका नगर में मोबाइल टायलेट की सुविधा की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा नगर की प्रमुख सड़कों पर जनरेटर से स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। ईओ वीपी सिंह ने नगर में मोबाइल टायलेट की आवश्यकता की जानकारी देते हुए मोबाइल टायलेट का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि नगर के भीड़ भाड़ वाले जिस स्थान पर सुलभ शौचालय की आवश्यकता है। उस स्थान पर मोबाइल टायलेट रखा जाएगा। सभासदों ने उक्त प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत दी। नगर में स्ट्रीट लाइट जनरेटरों से जलाने पर हुए विचार में नगर के प्रमुख सड़कों पर जनरेटर से स्ट्रीट लाइट की सुविधा देने का निर्णय हुआ। इसके तहत जनरेटर खरीदने का निर्णय हुआ। इसके अलावा बिजली के खंभों पर लगे प्रकाश उपकरणों को बदलने आदि को स्काई लिफ्ट खरीदने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन लेखाकार अमित मिश्रा ने किया। इस मौके पर तौफीक अहमद कादरी, शैलेंद्र गुप्ता, राममूर्ति देवी, अनिल कुमार, फारुक कुरैशी, चंद्रसेन वर्मा, हसीना बेगम, बन्नो बेगम, मशरुफन, रोहित, विमला सक्सेनपा, रमेश प्रजापति आदि सदस्यं मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें