फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूली वाहनों में अब चालक के साथ रहेंगी महिला सहायिका

Mon, 07 Sep 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों में चालक के साथ महिला सहायिका भी मौजूद रहेंगी। जिले में पंजीकृत सभी स्कूली वाहनों में सहायिका की तैनाती कराने के निर्देश डीएम ने स्कूल संचालकों को दिए हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने यह निर्देश दिए थे। इसके बाद परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों को जानकारी देकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय स्तर से यह भी देखा जाएगा कि निर्देशों का पालन किस तरह हो रहा है और पंजीकृत वाहनों में निर्धारित व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं।
एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों में चालक के साथ महिला सहायिका की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे। सभी संबंधित स्कूल संचालकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आदेश के अनुपालन के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बैठने और उतरने का ध्यान रखेंगी सहायिका
सहायिका की जिम्मेदारी बच्चों की निगरानी तक सीमित नहीं रहेगी। वह विद्यार्थियों के वाहन में बैठने और उतरने के दौरान यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई बच्चा जल्दबाजी में सड़क की तरफ न जाए। यात्रा के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर नजर रखने के साथ किसी बच्चे को परेशानी होने पर चालक और स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी देंगी। छोटे बच्चों के साथ विशेष सावधानी बरतने की जिम्मेदारी भी सहायिका की होगी।प्रशासन के इस निर्णय से चालक की जिम्मेदारी भी कुछ हद तक कम होगी। अभी वाहन चलाते समय बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने से चालक का ध्यान बंटने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें