फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम न कराए जाने पर तीन एडीओ पंचायत को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम न कराए जाने पर डीपीआरओ ने तीन एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंचायती राज विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम कराया जाना था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली व्यवस्था व पंखा आदि लगाए जाने का काम पंचायती राज विभाग की ओर से कराया जाना था। ऐसे में शासन से आदेश के बाद विभागीय अफसरों की ओर से जिले के सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को निर्देश दिए गए है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी इसमें विभागीय अफसरों की ओर से लापरवाही की जा रही है। इसको लेकर विभागीय अफसरों की ओर से बृहस्पतिवार को समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान अमरिया, बरखेड़ा और पूरनपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत की ओर से कार्याें में लापरवाही बरती गई। ऐसे में डीपीआरओ ने तीनों एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें