फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने पर चार शराब दुकानदारों को नोटिस, सेल्समैनों पर रिपोर्ट

Sat, 16 Nov 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शराब की दुकान का निरीक्षण करते आबकारी विभाग के अ​धिकारी   स्रोत : विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में शराब की दुकानों पर हो रहे ओवररेटिंग के खेल का खुलासा हुआ है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने चार दुकानों के लाइसेंसधारकों को नोटिस दी है। इन दुकानों के सेल्समैन पर केस दर्ज कराया गया है। जिले में अधिक मूल्य वसूलने को लेकर पहले भी कई विवाद हो चुके हैं।
विज्ञापन


दो नवंबर की रात गजरौला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर अधिक मूल्य वसूलने को लेकर विवाद हुआ था। सेल्समैन ने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को पीटा और सिर फोड़ दिया। कई अन्य मामले भी सामने आए। शराब की ओवररेटिंग को लेकर उच्च अधिकारी सख्त हुए तो विभाग भी हरकत में आया।
आनन-फानन में टीम बनाकर जांच कराई तो अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने के मामले का खुलासा हो गया। कलीनगर, पूरनपुर और बीसलपुर क्षेत्र के चार शराब दुकानों पर अधिक मूल्य पर शराब बिक्री होती मिली।
विज्ञापन



इन दुकानों पर वसूले जा रहे ज्यादा रुपये

जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की जांच में बीसलपुर नंबर- एक अंग्रेजी शराब दुकान पर ओवररेटिंग मिली। दुकान का लाइसेंस आशू अग्रवाल के नाम है। यहां के सेल्समैन ठाकुरदास निवासी मंगरासा-बरेली पर केस दर्ज कराया गया है। कलीनगर की अंग्रेजी शराब दुकान पर भी अधिक मूल्य वसूलने की पुष्टि हुई। इसकी अनुज्ञापी संदीप कौर हैं। यहां के सेल्समैन अशोक कुमार पर मुकदमा लिखाया गया। पूरनपुर नंबर-एक बीयर अनुज्ञापी रामपाल यादव की दुकान पर भी ओवररेटिंग पाई गई। यहां के सेल्समैन संतराम पर केस दर्ज कराया गया। वहीं मुरलिया गैसु बियर दुकान पर 10 रुपये अधिक लिए जा रहे थे। सेल्समैन मदन मोहन पर केस दर्ज कराया गया। इस दुकान के अनुज्ञापी राकेश बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें