फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टॉपेज ही नहीं, हर जगह से बस में बैठ सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज बस के चालक-परिचालक अब हर जगह से यात्रियों को बैठा सकेंगे। इससे यात्रियों को रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। वहीं, डिपो की आय भी बढ़ सकेगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। एआरएम की ओर से जल्द निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो पर लगातार बसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब-तक यहां से 108 बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन हाल ही में यहां के लिए दस और नई बसों को लेकर मंजूरी दी गई। इसमें पांच बसें पहुंच गई हैं।
अब डिपो पर बसों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। इन बसों के संचालन के लिए विभाग की ओर से स्थानीय मार्गों पर प्रमुखता से सर्वे कराया जा रहा है, ताकि देहात क्षेत्र के लोगों को भी परिवहन सेवाओं का लाभ मिल सके। नियमानुसार डिपो से संचालित बस को स्टॉपेज से यात्री लेने का नियम है, लेकिन यात्री सुविधा व डिपो की आय को बढ़ाए जाने को लेकर एआरएम की ओर से कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब डिपो से संचालित बसें उन स्थानों से भी यात्रियों को बैठा सकेंगी, जहां पर स्टॉपेज नहीं है। इससे यात्रियों की सुविधा के साथ ही डिपो की आय बढ़ सकेगी।
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि डिपो से संचालित बसें अब हर जगह से यात्री को बैठा सकेंगी। इसको लेकर आदेश जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें