फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियों के चलते आठ उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार से इनकी स्क्रूटनी शुरू हो गई। कुल आठ नामांकन फार्म किसी न किसी खामी के कारण निरस्त किए गए। अब सात फरवरी तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन चुुनाव चिह्न दिया जाएगा। इसके बाद स्थिति साफ होगी कि कुल कितने उम्मीदवार बचे हैं।
विज्ञापन

सदर सीट पर कुल 13 आवेदन हुए थे इसमें 11 सही पाए गए। दो फॉर्म निरस्त किए गए हैं। इसमें अकबर हुसैन और लीलावती निर्दलीय प्रत्याशी के फॉर्म थे। पूरनपुर से कुल 13 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें देवेंद्र सिंह व नत्थो देवी जो कि निर्दलीय उम्मीदवार थे। उनके नामांकन निरस्त हुए हैं। अब पूरनपुर में 11 प्रत्याशी होंगे। बीसलपुर में 18 प्रत्याशियों द्वारा 29 नामांकन फॉर्म भरे गए थे। इसमें चार के पर्चे खारिज किए गए हैं। इनमें देव स्वरूप निर्दलीय, राम प्रताप निर्दलीय, गुलाम नवी आजाद निर्दलीय व गीता गंगवार आम आदमी पार्टी का नाम शामिल है। अब बीसलपुर में 14 प्रत्याशी होंगे। बरखेडा में कोई भी नामांकन निरस्त नहीं हुआ है। प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन सात फरवरी तक वापस ले सकते हैं। इसी दिन उनको चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
हर सीट पर हैं आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशी
चारों सीटों पर आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशी भी हैं। इसमें सदर सीट पर भाजपा के संजय गंगवार, पूरनपुर में भाजपा के बाबू राम पासवान, बीसलपुर में निर्दलीय प्रत्याशी नीतिन पाठक और प्रदीप कुमार शामिल हैं। इनके अलावा बीसलपुर में भीमसेन कम्यूनिस्ट पार्टी भी आपराधिक मामलों की सूची शामिल हैं। बरखेड़ा में सपा के हेमराज वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार वर्मा, महेश योगी, कांग्रेस के हरप्रीत सिंह चब्बा, भाजपा के जयद्रथ प्रवक्तानंद पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें