बिजली लाइन में आई खराबी को सही करते कर्मचारी स्रोत: बिजली निगम
पीलीभीत। गर्मी होते ही बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया है। रविवार को छुटपुट फॉल्ट व ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। रोजाना हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में रोष है।
शहर में सुबह से ही बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे होली चौराहे के पास स्थित गंगा मंदिर की तरफ एक घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।
वहीं अग्रवाल सभा की तरफ के उपभोक्ताओं को एक घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, स्टेडियम मार्ग, सुरभि कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, राजा बाग, बल्लभ नगर, तुलाराम, केजीएन आदि इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान होते रहे। संवाद