फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पार्किंग नहीं, फुटपाथ पर खड़े हो रहे वाहन

Sun, 23 Mar 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर की चीनी मिल मार्ग पर सड़क के दोनो ओर खड़े वाहन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के तमाम निजी अस्पतालों के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग के लिए जगह नहीं है। यहां पहुंचने वाले अपने वाहनों को फुटपाथ पर खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोड संकरा होने से जाम लग रहा है। घंटों यहां वाहन सवार फंसे रहते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इसको लेकर ध्यान नहीं दे रहे है।
पार्किंग न होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की ओर से अस्पतालों व अन्य प्रतिष्ठानों को संचालन की अनुमति दे दी गई।
कई अस्पतालों में पार्किंग के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं पूरी कर विभाग से कागज बनवा लिए गए हैं, अब वाहनों को फुटपाथ पर खड़ा कराया जा रहा है। शहर के स्टेडियम रोड पर सबसे ज्यादा अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इस मार्ग पर स्कूल की छुट्टी के समय रोजाना घंटों जाम लगता है।
चीनी मिल मार्ग पर संचालित अस्पतालों के बाहर भी दोनों और वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। जब इस मार्ग पर गन्ना लदे वाहन पहुंचते हैं, तो जाम लग जाता है। दिन में तीन से चार बार यह स्थिति बनती है।

शहर की चीनी मिल मार्ग पर सड़क के दोनो ओर खड़े वाहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें