फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त कोई भी नहीं रख सकेगा फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गांधी प्रेक्षागृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पूर्व सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं एवं मानकों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त कोई भी कर्मी फोन नहीं रखेगा।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जनपद के 69 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। हाईस्कूल परीक्षा में 23,451 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 19,903 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। डीएम ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अलग से स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गई है, जहां 24 घंटे सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी नामित अधिकारी समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सीसी कैमरों के सामने प्रश्नपत्र खोलने और परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर नामित अधिकारियों की पूर्ण जिम्मेदारी तय की गई है। यदि कहीं नकल की शिकायत संज्ञान में आती है तो संबंधित पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सचल दल प्रतिदिन निर्देशानुसार भ्रमणशील रहेगा। संवाद
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखे
परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल संकलन केंद्र पर जमा कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त कोई भी कर्मचारी मोबाइल फोन केंद्र पर न रखे। सभी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपना पहचान पत्र अनिवार्य रूप से धारण करें। निरीक्षण के दौरान अनावश्यक पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। किसी भी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 05882-299844 पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, डीआईओएस राजीव कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें