पुल पर पानी का तेज प्रवाह
पुल के ऊपर से कई फिट पानी तेज वेग से बहने लगा है। इस पुल से गांव धनकुना, धनकुनी, रामपुर बौरख, रसियापुर, मनचंदी, चहरौला, टोडरपुर, भगतनिया आदि गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। यही नहीं, मझोला के लोग भी इसी मार्ग से कस्बा आ जाते हैं। पानी बढ़ जाने से इन सभी गांवों के लोगों का कस्बा से संपर्क कट गया है।
पहले जाओ पीलीभीत या मझोला, फिर पहुंचेंगे न्यूरिया
रपटा पुल पर पानी बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके चलते कस्बा आने के लिए लोगों को पहले या तो पीलीभीत जाना पड़ेगा या फिर मझोला जाना होगा। यही नहीं, कस्बा में स्थित अस्पताल आने के लिए भी लोगों को इन्हीं स्थानों पर पहले जाना होगा। लोगों को यह समस्या कई दिनों तक बनी रहने की संभावना जताई जा रही है।