फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अग्रवाल सभा की नव निर्वाचित कमेटी ने ली शपथ, संभाला कार्यभार

Sat, 08 Aug 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
समाज के लोगों को शपथ दिलाते नव​नियुक्त अध्यक्ष।
विज्ञापन
पीलीभीत। अग्रवाल सभा की नवनिर्वाचित कमेटी ने शुक्रवार देर रात आयोजित शपथ ग्रहण एवं कार्यभार हस्तांतरण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर विधिवत कार्यभार संभाल लिया। अग्रवाल सभा भवन में आयोजित समारोह देर शाम तक चला। कार्यक्रम के दौरान पुरानी कमेटी ने संस्था के अभिलेख, चेक बुक और अन्य आवश्यक दस्तावेज नई कमेटी को सौंपे। नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी समाज के लोगों को एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक अग्रवाल तथा पुरानी एवं नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महाराज अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद चुनाव संचालन समिति के सदस्यों दीपक अग्रवाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल सीए, रजत अग्रवाल सीए, विनीत अग्रवाल पिंकू, प्रदीप पेशकार और दिलीप अग्रवाल गुड्डू को सम्मानित किया गया।
श्याम बाबू अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल टीटी को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री राहुल अग्रवाल एडवोकेट ने पिछले कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने संस्था के सभी रजिस्टर चेक बुक और अन्य दस्तावेज नई कमेटी को सौंपे। अंत में मंत्री राजेश अग्रवाल बिचले ने सभी अग्र बंधुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में रवि गहना, राकेश आदर्श, अश्वनी ओम राइस मिल, उमेश वकील, लक्का बाबू, ज्ञानेंद्र वकील, कुमकुम अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें