फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में अकेले रह रहे किसान का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 08 Aug 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के मरौरी गांव में शनिवार सुबह घर में अकेले रह रहे 45 वर्षीय ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला। काफी देर तक घर से बाहर न निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। घर के अंदर जाकर देखा तो ग्रामीण का शव लटका मिला।
विज्ञापन

मरौरी गांव निवासी माया स्वरूप 45 घर में अकेले रहते थे। शनिवार सुबह काफी देर तक उनके घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को चिंता हुई। कुछ ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे तो माया स्वरूप का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, माया स्वरूप की पत्नी की करीब 16 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी।
उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि 18 वर्षीय बेटा कपिल देहरादून में रहकर नौकरी करता है। बच्चों के बाहर रहने के कारण माया स्वरूप घर में अकेले रहते थे। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता लग सकेगा। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें