फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच करोड़ से होगा न्यूरिया का विकास, सुंदरीकरण और पथ प्रकाश पर रहेगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। नगर पंचायत न्यूरिया की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को शहर के कस्बे के विकास कार्यों को लेकर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ईओ हरिपाल गंगवार ने की। इसमें कस्बे के सुंदरीकरण, पथ प्रकाश और सड़कों के निर्माण समेत कई योजनाओं के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में पांच करोड़ रुपये से कस्बे के सुंदरीकरण, मंदिर निर्माण, तालाब सुंदरीकरण और कच्ची सड़कों के निर्माण के अलावा पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी। ठाकुरद्वारा से न्यूरिया कॉलोनी मोड़ तक एक करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके अलावा न्यूरिया कॉलोनी रोड पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए 58 लाख रुपये, तालाब के सुंदरीकरण के लिए 40 लाख रुपये और अंत्येष्टि स्थल के विकास के लिए 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने की योजना को भी हरी झंडी दी गई।
बैठक में प्रस्तावित कार्यों की सूची वरिष्ठ लिपिक दया सागर ने प्रस्तुत की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम, चेयरमैन के पति एवं सभासद जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू, अलीम अहमद, मो. अजीम, शकील अहमद, अजहर जिलानी, इमराना, शहनाज, शमा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें