फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी को पार कर गांव में पहुंचा नेपाली हाथी, मची भगदड़

विज्ञापन
Nepalese elephant reached the village after crossing Sharda river, stampede
विज्ञापन
गभिया सहराई (कलीनगर)। सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शारदा नदी पार कर एक नेपाली हाथी कुतिया कवर गांव की सीमा में घुस आया। ग्रामीण निकुंज गायन और राबी के घर के पास से हाथी गुजरा तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद गांव में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से हाथी को नदी के पार खदेड़ दिया। दरअसल शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा क्षेत्र में नेपाल के हाथियों की आमद बनी रहती है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज का जंगल नेपाल की शुक्ला फांटा सेंच्युरी से लगा हुआ है। खुली सीमा होने के चलते अक्सर हाथी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर लग्गा भग्गा के जंगल में कई दिनों तक डेरा जमाए रहते हैं। रात के समय जंगल से बाहर निकलकर नदी के पार बसे गांव में घुसकर फसलें और झोंपड़ियां उजाड़ देते हैं।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा से सटे कुतिया कवर गांव निवासी निकुंज गायन ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक हाथी नदी को पार कर गांव में घुस गया। घर से नजदीक पहुंचने पर उसकी आहट हुई। शोर शराबा कर ग्रामीणों को एकत्र किया। ग्राम प्रधान राम जीवन ने हाथी आने की जानकारी वनकर्मियों को दी।
वनकर्मियों के पहुंचने के बाद हाथी को नदी के पार खदेड़ दिया। इससे बाद ही ग्रामीणों ने रात की सांस ली। वन दरोगा मोहित सिंह ने बताया कि हाथी को नदी के पार खदेड़ दिया गया है। वनकर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें