फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने ट्राइब्रेकर से जीता उद्घाटन मैच

Sun, 27 Nov 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नेपाल ने ट्राइब्रेकर से जीता उद्घाटन मैच - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
कस्बे में श्री गुरू गोविंद सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का प्रांरभ हुआ। दस दिन तक चलने वाले इस  टूर्नामेंट का उद्घाटन छात्रसंघ के पूर्व महासचिव राजीव प्रताप सिंह ने किया। 
विज्ञापन

कस्बे के खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तो फुटबाल को किक मारकर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच ताईक्वांडो नेपाल और खटीमा के बीच खेला गया। करीब 40 मिनट तक खेल में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद ट्राइब्रेकर से मैच का फैसला हुआ जिसमें नेपाल की टीम ने 5-2 से जीत दर्ज की। मैच में कुलदीप शर्मा रेफरी रहे। दूसरे मैच का शुभारंभ निशांत प्रताप सिंह ने किया। फुटबाल क्लब शक्ति फार्म और न्यूरिया के बीच हुए मैच में शक्ति फार्म ने पहले हाफ में न्यूरिया पर 1-0 कर बढ़त बना ली। मगर न्यूरिया के खिलाड़ियों जल्द ही बराबरी कर ली। दूसरे हाफ में शक्ति फार्म ने तीन गोल किए। इस प्रकार शक्ति फार्म ने 4-1 से मैच जीत लिया। इस मैच में रजाली रैफरी और ध्रुव व जावेद सहायक निर्णायक रहे। यहां गुरू दर्शन सिंह, कुलदीप शर्मा, सुरेश यादव, तजेंद्र सिंह, अमर सिंह, अंकित सिंह, संजय सिंह, समर, अमन शर्मा, मौजूद रहें।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें