फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय युवक की पिटाई: पीलीभीत में नेपाली खुफिया एजेंसी की टीम घर से उठा ले गई, मां-बहनों को भी पीटा

Thu, 13 Apr 2023 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

कलीनगर तहसील क्षेत्र से नेपाल की सीमा लगी हुई है। यहां गुरुवार दोपहर को नौजल्हा नंबर दो निवासी युवक मंतोष को नेपाली खुफिया एजेंसी की टीम पकड़ ले गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में भारत-नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर रह रहे भारतीय युवक मंतोष को गुरुवार दोपहर नेपाल की खुफिया एजेंसी के सदस्यों ने पहले पीटा, इसके बाद उसे अपने साथ नेपाल ले गए। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं युवक की मां-बहन की पिटाई भी की गई।

विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र से नेपाल की सीमा लगी हुई है। खुली सीमा होने के चलते दोनों देशों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। नोमेंस लैंड पर भी भारत के अलावा नेपाल के लोग रहते हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे नौजल्हा नंबर दो निवासी मंतोष पुत्र मुकुंद घर पर था। 

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि नेपाल की ओर से सिविल ड्रेस में आए खुफिया एजेंसी के सदस्यों ने पहले उसको नोमेंस लैंड पर ही बसे एक नेपाली परिवार के घर बुलाया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य अंगों से खून भी बहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मां-बहन को भी पीटा 

जानकारी होने पर मंतोष की मां और बहनें भी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि उनकी भी पिटाई की गई। बाद में खुफिया एजेंसी के सदस्य मंतोष को अपने साथ नेपाल ले गए। पूरे मामले से पुलिस अंजान बनी रही। क्षेत्रीय लोगों ने मौके पर जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। मंतोष घर पर ही क्लीनिक चलाता है।

इस संबंध में एसएसबी नौजल्हा चौकी के इंस्पेक्टर शांति राय का कहना है कि मंतोष पूर्व में नेपाल में क्लीनिक चलाता था। नेपाल में ही किसी मामले के चलते खुफिया एजेंसी को उसकी तलाश थी। इसी क्रम में एजेंसी के सदस्य उसे अपने साथ ले गए हैं, जबकि इंस्पेक्टर माधोटांडा वीरेश ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें